मोदी सरकार की विदाई की तैयारी, कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही जनता- मु. मुकीम

January 8, 2019 3:28 PM0 commentsViews: 743
Share news

नजीर मलिक

मंच पर माला पहना कर पूर्व सांसद मु. मुकीम को माला पहनाते कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर। देश में कई बार कांग्रेस विरोधी लोगों के हाथ सत्ता आई है, लेकिन हर बार अपने कुकर्मों से वह विपक्ष में आ गई। कांग्रेस ने बार बार साबित किया कि देश का शासन केवल कांग्रेस ही बेहतर ढंग से चला सकती है। आगामी चुनाव में कांग्रेस फिर इसे साबित करने जा रही है। पूर्व की तरह भाजपा और उसके नेता एक बार फिर विफल साबित होंगे। जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

उपरोक्त विचार कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद हाजी मुहम्मद मुकीम ने व्यक्त किया। वे इटवा क्षेत्र के ग्राम धोबहा में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम ने कहा कि मोदी के झूठ और अहंकार ने पांच साल में देश को बर्बादी के कगार पर दिया। जिसे जनता ने देखा और तीन प्रांतों में भाजपा सरकारों को हरा कर लोकसभा चुनावों में राहुल जी को जीत का संदेश दे दिया।

पूर्व सांसद मुकीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बाद से देश का सबसे झूठा और जुमलेबाज प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को उपज की लागत का दुगुना दाम, हर परिवार को 15 लाख देने देने, देश में सौ स्मार्ट सिटी बनाने, मां गंगा को साफ करने, हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का बादा किया था, मगर उनका हर वादा झूठा निकला।इसके विपरीत उन्होंने देश के अंबानियों अडानियों के लाभ के लिए अपनी ताकत लगा दी। अनिन अंबानी नामक एक उम्मीदवार को 30 हजार करोड़ से ऊपर का कान्ट्रैक्ट दिलाया, जबकि वह उस कांट्रैक्ट के अनुभव के मामले में शून्य थी

पूर्व सांसद मुकीम ने आरोप लगाया की मोदी सरकार ने झूठे वादे तो किये ही ऊपर से नोटबंदी लागू कर गरीब और किसान की कमर तोड़ दी। शिक्षा को महंगी कर गरीब के बच्चे के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते बंद कर दिये, डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान तक पहुंचाए। सबसे बड़ी बात कि जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस की नई सरकार ने किसानों के कर्जे माफ किये तो भाजपा ने इसका जम कर विरोध किया और साबित कर दिया कि यह सरकार जन विरोधी है। उसका हाथ सदा आम अदमी के साथ रहता है।

पूर्व सांसद ने अंत में कहा कि चार साल में ही भाजपा सरकार की कलई खुल गई। जनता एक बार फिर कांग्रेस को याद करने लगी है। तीन प्रदेशों में जीत इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा व अन्य दलों की तरह ण्रर्म, मंदिर मस्जिद व जाति की राजनीति नहीं करती। उसका हर जाति धर्म से नाता है, उसे ही सरकार चलाना आता है।

सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सरकार शिक्षा मित्रों की समस्यों को हल करने, पेंशन बहान करने, किसानों का कर्ज माफ करने जैसे काम प्रथामिकता के आधार पर करेगी।  जयराम की अध्यक्षता में हुई सभा को राम३ चंद्र पांडेय, रामू सिंह जिला अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अब्दुल सलाम आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन युवा नेता अफसर अहमद ने किया।

Leave a Reply