सपाइयों ने मनायी नेता जी की चौथी पुण्यतिथि, उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

October 10, 2026 10:17 PM0 commentsViews: 51
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता और विधायक सैय्यदा खातून की उपस्थिति में मनाई गई, जहाँ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलकर 2027 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया।

​कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नेताजी हमेशा किसानों, मजदूरों और शोषितों की आवाज बने रहे और उनके सिद्धांतों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जमील सिद्दीकी, महेश कन्नौजिया, विधायक चौधरी अमर सिंह, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, कमाल अहमद, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मुरली मिश्रा, प्रदीप पथरकट्ट, सोनू यादव, विजय चौधरी, कलाम सिद्दीकी, बृजभान यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply