सपाईयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, काटा केक, मरीजों में बांटा फल

November 23, 2020 12:08 AM0 commentsViews: 119
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिन सपाई कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण कर हर्षोंउल्लास के साथ पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाया। इस दौरान सभी ने 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने शासन काल में दलितों, पिछड़े वर्ग के साथ अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, छात्रों, बेरोजगारों व सैनिकों के भलाई के लिए काम किया था। जिसका नतीजा है आज इस वर्ग के लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपना व देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नेताजी अपने शासन काल में दवा, पढ़ाई मुफ्त करके गरीबों की भलाई का काम किया था। योगी एवं मोदी की सरकार गरीबों एवं किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी कार्यकर्ता आज से ही जीजान से जुट जाए।

गोष्ठी को पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, राम कुमार चिंकू यादव, अजय चौधरी, राम चंदर यादव, जमील सिद्दीकी, अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, जुबैदा चौधरी, बेचई यादव, अजय यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, पटवारी राइनी, चंद्रमणि यादव, बाबूराम यादव, कलामुद्दीन, विजय यादव, सोनू यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, सुभांगी भारत, जोखन चौधरी, तोताराम वर्मा, दिलीप पाठक, रियाज अहमद, फरहान खान,शालिनी त्रिपाठी, शाहजहाँ, संजू व सत्य नारायण यादव आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान सत्यानंद सिंह, केपी कन्नौजिया, हारुन, सब्बू सलीम, बहरैची, जवाहिर यादव, हरीलाल यादव, अशोक पांडेय, कलाम सिद्दीकी, राकेश यादव, राज कुमार यादव, अयोध्या साहू, देवेंद्र शुक्ल, विश्राम यादव, राम सेवक लोधी, फिरोज चौधरी, सुनील पहलवान, लवकुश साहनी, राधेश्याम यादव, महेंद्र यादव, विश्वभंर श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, आकाश रावत व राम करन लोधी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव अभिषेक त्रिपाठी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply