मुमताज के जनसम्पर्क से चुनाव बाजों की धडकने बढी

December 1, 2016 3:07 PM0 commentsViews: 885
Share news

आकाश कुमार

mumtaz

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ विधान सभा क्षेत्र से मुमताज अहमद के जनसम्पर्क ने वहा से चुनाव लडने की तैयारी में लगे प्रत्याशियो की नींद उड गयी है। मुमताज ने आज क्षेत्र के बभनी और तुलसियापुर चौराहे आयोजित जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए चुनाव लडने की घोषणा करके चुनाव बाजों की धडकने बढा दी है।

मुमताज ने कहा कि शोहरतगढ की जनता ने जितने नुमाइंदो को चुनकर सदन में भेजा किसी ने जनता की समास्याओं पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि आज भी यह क्षेत्र विकास के दौड में काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ की जनता अब नेताओं के वायदो से छलने वाली नहीं है। वह उसी को अपना वोट देगी जो उनके हक की लडाई लडेगा।

मुमताज ने कहा कि शोहरतगढ क्षेत्र उधोगबिहीन है। यहा का नौजवान आज भी रोजगार के लिए देश के महानगरों में खाक छानने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि चुनाव लडने के पीछे उनका मकसद शोहरतगढ की जनता को उनका हक दिलाना है। वह हारे चाहे जीते जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे।

इस कार्यक्रम में नन्दलाल, गुलाम हुसैन, शफीक, अजय कुमार, निशार अहमद, मनोज मित्तल, जुगानी, परवेज अहमद, निजाम अहमद, दरबारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply