सिद्धार्थनगर को प्रदेश की सबसे विकसित नगर पालिका बनाने का प्रयास- जमील

March 11, 2016 7:47 AM0 commentsViews: 359
Share news

संजीव श्रीवास्तव

3333

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर नगर पालिका को प्रदेश की सबसे विकसित नगर पालिका बनाने का प्रयास हो रहा है। नपा का दर्जा मिलने के बाद उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की झड़ी लग गयी है। नगर की गली-गली को इंटरलाकिंग रोड प्रदान कर दिया गया है।  जलनिकासी की समस्या का भी निस्तारण हो गया है। आने वाले दिनों में जो कार्य छूट गये हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार कराया जायेगा।

यह बातें नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष मो. जमील सिददीकी ने कपिलवस्तु पोस्ट से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से विकास के नाम पर वोट लिया था। जनता का एक-एक वोट उन पर कर्ज है। इसे विकास कराकर जनता को वापस किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में नपा का आलीशान भवन बना। बैकुंठ धाम का सौन्दर्यीकरण हुआ। खजुरिया मार्ग को चौड़ा कराया गया। नगर के कई स्थानों पर जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया। नगर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया गया।

उन्होंने कहा शहर की सड़कों पर पेड़ लगाये है। आवास और शादी घर बनाने का काम भी जेहन में है।नपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सिद्धार्थनगर प्रदेश के विकसित नगर पालिकाओं की सूची शुमार होगा। इसी का प्रयास हो रहा है। जमील ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नपा की आय बढ़ाने का प्रयास भी किया है।

Leave a Reply