अलग–अलग वारदातों में एक बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या, एक जख्मी होकर मौत के करीब, गांव में सनसनी

May 29, 2017 5:26 PM0 commentsViews: 484
Share news

दानिश फ़राज़

अस्पतल में घायल इलाज कराते हुए

अस्पतल में इलाज कराते हुए घायल रमजान

शोहरतगढ़ ,सिद्धार्थनगर।  मुकामी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रोमनदेई कि टोला बनरही में अलग अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों पर कातिलाना हमला हुआ। जिसमें 70 साल के बुजर्ग की मौके पर मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति घायल होकर अस्पताल में जिंदगी मृत्यु के बीच झूल रहा है। घटना बीती रविवार रात की है। हत्या का कारण अज्ञात है। इस मामले से  गांव में सनसनी छायी हुई है।

बताया जाता है कि  बनरही टोले के पूरब 70 साल का इसहाक पुत्र मूसे लगभग 35 वर्षों से एक झोपड़ी में अपना जीवन निर्वाह कर रहा था। बीती रात अज्ञात हमलावरों  ने सरिया और पाइप से उस पर हमला कर उसे जान से मार डाला और फरार हो गये।  मृतक के माथे पर जख्म का निशान है। इसके अलावा भी शरीर पर चोटें हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक उससे किसी की दुश्मनी नही थी। वह बेहद गरीब भी था। इस प्रकार लूट पाट की बात भी गले नहीं उतर रही है। गांव वाले परेशान है कि आखिर उसकी जान किस वजह से गई। शोहरतगढ़ पुलिस भी कत्ल की वजह के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा पा रही है। ग्रामीण इस रहस्यमय मामले को लेकर असुरक्षित और भयभीत हैं।

दूसरी तरफ रविवार की ही रात बनरही गांव से कुछ दूर झुलनीपुर चौराहे पर बन रहे अपने घर की रखवाली करने वाले बनरही निवासी रमजान पुत्र मनसबदार उम्र 55 वर्ष को सोते समय कुछ लोगों ने लाठी-डण्डे से पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी चीख सुन कर आस-पास के लोगों ने परिजनों को फोन पर सूचना दिया और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

घटना की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मुलाकात भी किया।पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार भी शोहरतगढ़ थाने पर पहुंचकर उचित दिशा-निर्देश भी दिया। दोनो घटनाओं में परिजन इस किसी प्रकार की दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं

इस संदर्भ में प्रभारी थाना निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि वृद्ध की हत्या हुई है।पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा गया है। दोनों ही मामलों में क्या कोई संबंध है, इसकी भी कड़ी मिलाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। बहरहाल गांव के लोग काफी भयभीत हैं।

 

 

Leave a Reply