आकिब हत्याकांड : दोस्त की बहन से प्रेम करने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी

January 4, 2017 12:57 PM0 commentsViews: 1247
Share news

एम आरिफ

itw
इटवा, सिद्धार्थनगर तीन दिन पहले इटवा के पहाड़ापुर गांव में मारे गये आकिब के कत्ल का खुलासा हो गया है। आकिब का कत्ल उसके दोस्त ने ही की थी। दरअसल आकिब अपनी दोस्त की बहन से प्रेम करता था। इसी के चलते उसका कत्ल हुआ। इटवा पुलिस ने आकिब के दोस्त नफीस को कत्ल के आरोप में जेल भेज दिया है।

इस बारे में इटवा पुलिस ने बताया कि मुम्बई में रहने वाले आकिब इटवा तहसील के चूही ग्रांट का निवासी था। वह पहाड़ापुर गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। आकिब ने उस लड़की के भाई नफीस से दोस्ती भी कर रखी थी।

गिरफ्तार नफीस ने बताया कि उसकी बहन से एक तरफा प्रेम का राज आकिब ने उसे बताया था और मेरे ही द्वारा बहन को गिफ्ट देने की पेशकश की थी। इस पर मै बहुत अपमानित हुआ और मौका देखकर तीन दिन पहले पहाड़ापुर पोखरे पर उसे चाकुओं से गोद दिया।

समाचार लिखे जाने तक नफीस को कत्ल की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना की पूरी तहसील में व्यापक चर्चा है।

Leave a Reply