शौच के लिए निकली २४ साल की सीमा को नाग ने डंसा, मौत

August 4, 2017 6:11 PM0 commentsViews: 142
Share news

अनीस खान 

 

सिद्धार्थनगर।  अगर सीमा के घर में शौचालय होता तो उसे सांप के डंसने से जान नहीं गवांनी पड़ती। शुक्रवार की सुबह वह मजबूरी में घर से बाहर शौच के लिए गई थी, जहां साप के डसने से उसकी मौत हो गई। 24 साल की सीमा के दो छोटे बच्चे भी हैं। वह यतीम हो गये हैं। अब वह मां बिना कैसे रहेंगे,  यह बड़ा सवाल है।

खबर के मुताबिक  उस्का बाजार थाना के ग्राम  पिपरा खुर्द के राम शंकर की 24 साल की पत्नी सीमा के घर में शौचालय नहीं है। प्रतिदिन की तरह वह आज यानी शुक्रवार को सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए निकली थी।  अचानक खेत में घास पात के बीच उसकर पैर किसी संपा पर पड़ा और उसने सीमा को डंस लिया। साप कबे डंसने के बाद उसने शोर मचाना शुरू  कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक   सीमा की चीख पुकार सुन कर कुछ लोग मौके पर पहूंचे तब तक वह बेहोश हो चुकी थी।  लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुचाया। लेकिन जहर का असी काफी तेज था और वह मर चुकी थी। अनुमान है कि सांप कोबरा प्रजाति का था, तभी जहर ने इतना जल्दी असर दिखाया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply