बालिका से दुष्कर्म व हत्या के बाद गांव बना पुलिस छावनी, 6 हिरासत में पीड़ित परिवार को 51 हजार की मदद

January 22, 2021 12:43 PM0 commentsViews: 1385
Share news

शिव श्रीवास्तव

महराजगंज़। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बालिका से रेप और हत्या की घटना से लोग गम और गुस्से में हैं। लोगों के गुस्से को भांपते हुए दस थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। अब तक छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में आक्रोश को देखते हुए फरेंदा सर्किल के साथ परसा मलिक, बरगदवां, नौतनवां, चौक, महिला थाना सहित अन्य थाने की पुलिस के साथ एएसपी निवेश कटियार, सीओ अशोक कुमार मिश्रा गांव में डेरा डाले हुए हैं। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद  बालिका के घरवालों को शव सौंप दिया गया और देर रात्रि अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस जल्द से जल्द शव का अंतिम संस्कार कराना चाह रही थी। वहीं पीड़ित परिवार बालिका के पिता के हरियाणा से आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने को कह रहा था।

बताते चलें कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका का शव मंगलवार को जंगली झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला था। यानी उसकी बलात्कार के बाद हत्या की गई थी।  घटना की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई और तनाव फैलने लगा। पुलिस ने बालिका के साथ दरिंदगी और हत्या करने वालों की तलाश में कई स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पता लगाने में जुटी है कि घटना के करीब कौन-कौन से लोग देखे गए थे। ज्ञात रहे कि बालिका की मां ने सोमार शाम को ही पुलिस से बेटी के अपहरण की आशंका जताई थी।  

दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

बालिका का शव पहुंचने के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सदामोहन उपाध्याय, रेनू गुप्ता, राजन शुक्ला, कुंज बिहारी व भाजपा नेता समीर त्रिपाठी व अशोक जायसवाल पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए।

सांसद ने 51 व भाजपा नेता ने दी 11 हजार की मदद

बताया जाता है कि दुष्कर्म की घटना के बाद राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे तथा उन्हें ढांढस बधांते हुए कहा कि इस हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पूरी तरह पुलिस तत्परता से जुटी हुई है। भाजा नेता अशोक जायसवाल द्धारा भी पड़ित परिवार को ११ हजार की मदद देने की सूचना है।

 उन्होंने पीड़ित परिवार को 51 हजार की मदद भी दी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अशोक जयसवाल,  मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह , भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, जिला कार्यसमिति सदस्य नन्हे सिंह, मल्लू चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, रामसेवक जयसवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply