नाबालिग लड़की को अकेली पा घर में घुस कर दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में

May 22, 2022 12:21 PM0 commentsViews: 784
Share news

नजीर मलिक

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मडिया प तैर रही खबर के मुतबिक आरोपी सुरक्षा बल का जवान बताया जाता है।

बताया जाता हैकि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे एक घर में बालिका को केली पाकर एक युवक उसके घर में घुस गया और उसने जान से मारने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। लड़के के लाख रोने गिड़गिड़ाने के बाद भी दुश्कर्मी को उस पर तरस नहीं आया और वह मनमानी करने के बाद  आराम से चला गया।

परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में बलिका के अकेली होने के करणा वह दहशत में आ गई तथा वह खामोश रही। घटना केद वह इतनी डर जाने के अलावा मनोवैज्ञानिक रूप से इतनी टूट गई थीकि आधी रात के समय वहकिसी से मदद तक न मांग सकी। बहरहाल घर पर माता पिता के वापस आने पर बालिका ने पूरी घटना बताई।जिसे सुन कर वे  सन्न रह गये। गम और गुस्से में डूबे  बालिका के पिता ने शनिवार की दोपहर डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर घटना का विवरण दिया और कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर के मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बारे में सोशल मीडिया पर इस प्रकार की खबर वायरल हो रही है जिसमें दुष्कर्मी को  कथित तौर पर सुरक्षा बल का जवान बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक आरोपित की तलाश की जा रही है। साथ ही पीडि़ता को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply