नबी डे: जुलूसे मोहम्मदी में इस बार तिरंगे के साथ लहराया इस्लामी परचम

December 12, 2016 4:26 PM0 commentsViews: 515
Share news

नजीर मलिक

siddh

 

सिद्धार्थनगर। मुस्लिम बाहुल्य सिद्धार्थनगर जिले के प्रत्येक खित्ते में पैगम्बर मोहम्मद (सल.) की यौमे विलाजत (जन्मदिन) का जश्न धूम–धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर पैगम्बर के अनुयायियो का जुलूस निकला और तकरीरें हुई। इस मौके पर लोगों ने हरे झंडो के बीच तिरंगे को लहरा कर भारत की भी शान बढ़ाई।

आज यहां जिला हेडक्वार्टर पर मुस्लमानों ने जुलूस निकाला। हरे रंग के चांद सितारा वाले झंडों के बीच लहराता तिरंगा जुलूस को बेहद आकर्षित कर रहा था। इस्लामिक जुलूस में पहली बार तिरंगे की भागीदारी ने इस बार के नबी डे को खास बना दिया। बड़े वाहनो पर लहराते झंडो वाला विशाल जुलूस ने नगर का भ्रमण किया और सिद्धार्थ तिराहे पर पहुंचा जहां खुतबा और तकरीर के साथ प्रोग्राम को खत्म किया गया।

1212

मुख्यालय पर आज सुबह पोखरभिटवा, खजुरिया, मुडिला, रोवापार आदि जगहों से छोटे जुलूस आ रहे थे। उन्होंने बेलसड़ बाग की मस्जिद के पास सभी जुलूसों को एक कर उसे बड़ी शक्ल दी। इसके बाद जुलूस की रवानगी हुई। जुलूस का नेतृत्व अली अहमद ने किया।

हमारे शोहरतगढ़  रिपोर्टर के अनुसार पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ. का जन्म दिन का जुलूस शोहरतगढ़ क़स्बा स्थित जामा मस्जिद चौराहे से सुबह नौ  बजे निकाला गया जुलूस अपने परम्परागत मार्ग से होते हुवे रायनी मोहल्ला ,रमजान गली से होता हुवा नीबी दोहनी गाँव से घूम कर मुख्या मार्ग रमजान चौराहा ,पुलिस पिकेट ,मंदिर से होता हुवा रेलवे मालगोदाम से घूम कर धर्मशाला, गोलघर होता हुवा मस्जिद पर लगभग बारह बजे समाप्त हुवा |इस दौरान प्रत्येक चौराहे पर जामा मस्जिद के इमाम जनाब मौलाना मुस्ताक व कारी रजिउल्लाह ने लोगों को धार्मिक उपदेश देते रहे |

जुलूस का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा घोडा चलाना व नबी के रौज़े के साथ  मदरसा अरबिया फैजुल कुरान के बच्चों द्वारा जुलूस के साथ पूरे शहर में अपने नबी का अलम हाथों में लिए नारे लगा रहे थे।

madarsa

जुलूस का नेतृत्व नेता अल्ताफ हुसैन, कमिटी प्रमुख नवाब खान के साथ सलमान मलिक, एजाज, बिलाल, नाजिम फैजुल कुरआन अब्दुल कलाम, मोहम्मद रफीक ,कफील खान, नौजवान कमेटी के अध्यक्ष सभासद मो. अफसर, वली खान, पप्पू खान, बब्ल्लू शाह, अब्दुल कादीर कुरैशी, मोबीन कुरैशी, गुड्डू नेता आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रही।

हमारे डुमरियागंज और इटवा के प्रतिनिधियों के मुताबिक दोनों तहसील मुख्यालयों पर नबी डेका विशाल जुलूस निकला। कई सौ चौपाहिया वाहनों से सज्जित जुलूस ने टाउन का भ्रमण किया। डुमरियागंज व इटवा  के जुलूसो में पूर्व संसद मो. मुकीम, बसपा उम्मीदवार हाज़ी अरशद खुर्शीद, इसरार अहमद, डुमरियागंज के विधायक कमाल यूसूफ, जहीर मलिक, ताकीब रिजवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply