कूड़ा नदी में नहाने गये चार बालकों की डूब कर मौत, सिंहोरवा गांव में कोहराम

May 30, 2023 6:46 PM0 commentsViews: 4308
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर उसका थाना क्षेत्र में कूड़ा नदी में नहाने गए चार बालकों की डूब कर मौत हो गई। सभी 12 से 14 वर्ष की उम्र वाले चारो बालक सिंहोरवा गांव के थे। मंगलवार दोपहर 2 वजे हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी संवेदना व्यक्त किया है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी सिघोरवां के तौफीक पुत्र रियाजुद्दीन अहमद उम्र 12 वर्ष, शोएब पुत्र बशीर अहमद उम्र 13 वर्ष, अलाउद्दीन पुत्र सलाऊद्दीन उम्र 14 वर्ष तथा शादाब पुत्र मुहम्मद यूनुस उम्र 13 वर्ष, गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे मैच खत्म हो गया। इसके बाद गर्मी से निजात पाने के लिए चारों बालक नहाने की नियत से नदी में उतर गये।

बच्चों को नदी मे बने कुंड का अभ्यास नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी अन्य बच्चों के मुताबिक चारों नदी में मे नहाने के लिए कूद गये। इसमे से दो बालक अचानक कुंड में फंस कर डूबने लगे। डूब रहे दो साथियों को बचाने के चक्कर मे शेष दो बालक भी कुंड की तरफ घुस कर उन्हें बचाने लगे। बताते हैं कि दोनों के बचने के चक्कर में अन्य दोनों बालक भी कुंड के गहरे पानी मे चले जाने के कारण फंस कर डूब गए और चारों साथियों की मौत हो गयी।

अन्य बच्चों से जब सूचना परिजनों को  मिला तो उसका थाने पर सूचना दिया गया। सूचना पर पुलिस ने जाल डलवाया साथ ही तैराकों को भी मदद ली गई। घंटों की मशक्कत के बाद चारो शवों को निकलवाया जा सका। इस घटना की खबर सुन कर आसपास के गांवों के हज़ारों लोग घटनास्थल व बालकों के घर जुट गए। इस घटना से चारों बालकों के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। मृत बालकों के परिजन शव को दफनाने की तैयारी में मे लगे हुए थे।

इस सम्बंध मे थाना उसका एसओ दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि घटना की जानकारी है। युवकों के परिजन पोस्टमार्टम नही करवाना चाहते है। इस लिए शव को परिजनो को शौप दिया गया।

दूसरी तरफ खबर मिली है कि इस घटना की खबर मुख्यमंत्री को लगी तो उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसकी जानकारी खुद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी है।

Leave a Reply