नदी से लकड़ी निकाल रहे 17 साल के नौजवान की डूब कर मौत, कोहराम

August 17, 2018 1:28 PM0 commentsViews: 664
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना अंतर्गत चरगहंवा लाले से लकड़ी निकाल रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद शाम साढ़े सात बजे उसकी लाश पाई गई। मृतक का नाम अजमत अली पुत्र असगर अली था। उसकी उम्र करीबन 17 वर्ष थी। वह बेहद गरीब परिवार से था। उसकी गरीबी ने उसे लकडी के लिए नदी में जाने को विवश किया और यह हादसा हो गया। वह अपने परिवार का कमाने वाला लड़का था।

बताया जाता है कि असगर अली कल शाम लगभग 5 बजे ढेबरुआ़-ढेकहरी मार्ग पर करुआ के पास चरगहवा नाले के पुल के दक्षिण तरफ से नदी में बह गया। वहाँ पर मौजूद लोगो के अनुसार नदी में बहती हुई  लकड़ी निकालने के लिए उसने नदी में छलांग लगा दी और फिर नदी से बाहर नहीं आया। इस पर गांव के लोगो ने खोजबीन शुरू की लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।दरअसल पहाडी नदियों में अक्सर लकडिया बहकर आता ीैं, जिसे लोग निकाल कर बेचते हैं या अपने उपयोग में लाते हैं।

बहरहाल कुछ लोगो ने शक के आधार पर बताया कि लाश की तरह कुछ बहते देखा गया है।जिसकी खबर पाकर गाँव लगभग सैकड़ों लोगो ने नदी में खोजना शुरू कर या।  लगभग ढाई घंटे के अथक प्रयास से पुल से लगभग 400 मीटर दूरी पर लगभग साढ़े सात बजे लाश एक झाड़ी में फंसी हुई मिली।

घटना की सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद नायब दारोगा राजेश व उनकी टीम मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर राजस्व निरक्षक और लेखपाल भी पहुचे। लाश मिलने के बाद लाश का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौप दी गई।  बता दें कि मृतक तीन भाई थे तीनोमे से सबसे बड़ा अजमत अली ही था, जो मेहनत मजदूरी कर परिवार पालता था।

इसका  गरीब परिवार बड़ा गरीब और  अंत्योदय धारक था।   बड़े बेटे के खो जाने से परिजनो का रो -रो कर बुरा हाल  है। इस बारे में मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने बताया कि जो हो सकेगा प्रशासन की तरफ परिजन की मदद की जायेगी।

 

 

 

Leave a Reply