कांग्रेस अध्यक्ष जिले में आधा नगर अध्यक्षों का किया एलान, सभी को मिल रही बधाइयां

June 17, 2021 12:21 PM0 commentsViews: 457
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी की स्वीकृति से जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने जनपद के दोनों नगर पालिकाओं एवं चारों नगर पंचायतों के अध्यक्षों की घोषणा कर दिया गया है। सभी नये अध्यक्षों को चतुर्दिक बधाइयां मिलने का क्रम जारी है।

इस बारे में जिला काजी सुहेल अहमद ने बताया कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर से मनौव्वर हुसैन लड्डन एवं बांसी से सुनील यादव तथा नगर पंचायत परिषद शोहरतगढ से वाहिद खान, उसका से संतोष कुमार विश्वकर्मा, बढ़नी से दुर्गेश कुमार त्रिपाठी “सोनू”, डुमरियागंज से दुर्गेश श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । उन्होंने कहा है कि सभी नये अध्यक्ष अपने नगरों में कांग्रस का मजबूत करेंगे इसका उन्हें पूरा यकीन है।

उपरोक्त नगर अध्यक्षों के मनोनयन पर पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा• चंद्रेश उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अभिनय राय, डा• रमेश चौधरी, किरन शुक्ला, सच्चिदानंद पाण्डेय, डा. मोहम्मद वासिफ, अशोक गुप्ता, अतहर अलीम, दीपक यदुवंशी, राजन श्रीवास्तव, सादिक अहमद, कैलाश पंछी, अनिल सिंह अन्नू, रंजना मिश्रा, दिनेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अतहर अलीम, रियाज मनिहार, इश्तियाक चौधरी, कृष्ण बहादुर सिंह, कृष्ण गोपाल चौधरी, मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, रियाज मनिहार, डा. नादिर सलाम, डा. अरविन्द शुक्ला, शाहरुख पठान, लक्ष्मी प्रसाद यादव, मतिऊल्लाह ख़ान, सतीश त्रिपाठी, पंकज चतुर्वेदी, गालिब विशेन, खालिद ख़ान, गुल मोहम्मद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

 

Leave a Reply