नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर सपा की बैठक, रैपिड सर्वे में गड़बड़ी को रोकने पर बल

September 7, 2022 12:54 PM0 commentsViews: 311
Share news

अजीत सिंह

बांसी, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को नगर के एक मैरिज हाल में हुई। रैपिड सर्वे में हो रही गड़बड़ी में सुधार, मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन पर विचार किया गया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रैपिड सर्वे पर निगाह बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता अबरार खान ने कहा कि बांसी की निकाय प्रदेश की उन गिनी चुनी नगर पालिकाओं में से एक है जिस पर समाजवादी पार्टी का वर्षों से कब्जा रहा है आगे भी बनाये रखना होगा। इसके लिए हमे अभी से नगर क्षेत्र में डोर टू डोर सम्पर्क शुरू कर देना होगा। उन्होंने कहा कि  वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में रुचि लेकर नये मतदाताओं का नाम बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दें।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि कुछ महीने में नगर पालिका का चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में अमीर और गरीब के बीच की खाई चौड़ी होती जा रही है। महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा की चुनाव मे पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे विजेता बनाने का काम करें।

बैठक को कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अनिता द्विवेदी, शिवेंद्र मिश्र, विभा शुक्ल, खुर्शीद खान, धीरु यादव, अबरार हुसेन, ईश्वर चंद्र दुबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान अंबिकेश श्रीवास्तव, जुकरुल्लाह, मो. शरीफ बबलू, शकील खान मौजूद थे।

Leave a Reply