सिद्धार्थनगर: एस पी अग्रवाल का टिकट कटा, संजय कसौधन सपा के नए प्रत्याशी घोषित

November 3, 2017 11:24 PM0 commentsViews: 1508
Share news

नज़ीर मलिक


सिद्धार्थनगर। नगरपालिका सिद्धार्थनगर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय कसौधन घोषित किये गए हैं। हालांकि पहले पार्टी में आम राय एसपी अग्रवाल पर बनी थी, मगर अंतिम क्षणों में बाज़ी संजय कसौधन के हाथ लगी। पार्टी के इस औचक फैसले से समाजवादी हलकों में हलचल मच गई है।
बताया जाता है कि एस पी अग्रवाल के नाम की घोषणा शुक्रवार को 11 बजे सपा के लखनऊ कार्यालय में की जिसने थी, मगर अंतिम क्षण में सपा के दो नेताओं के दबाव के चलते पांसा पलट गया और संजय कसौधन के नाम पर मुहर लग गई।

कौन हैं संजय कसौधन
सपा उम्मीदवार सिद्धार्थनगर के व्यवसायी हैं। पुराने धनाढ्यों में उनका शुमार होता है, वर्तमान मे कपड़े के कारोबार से सम्बद्ध है। इनके पिता राधे श्याम कसौधन पुराने कारोबारियों में शुमार किये जाते हैं। ये और बात है कि इस परिवार का लगाव शुरू से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से रहा है। इनकीं पैरवी सपा नेता और पूर्व विधायक विजय पासवान कर रहे थे।

आडियो वायरल
संजय कसौधन का टिकट फाइनल होने के तत्काल बाद एसपी अग्रवाल समर्थकों की ओर से एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई है, जिसमे एक पूर्व विधायक के खासम खास द्वारा अग्रवाल से टिकट के लिए 10 से 15 लाख रुपये की मांग की गयी थी। उनका आरोप है कि पैसा न देने की वजह से उनके खिलाफ साजिश की गई।

Leave a Reply