भाजपा का मिशन क्षेत्र तथा समाज का विकास- जय प्रताप सिंह

January 4, 2020 5:39 PM0 commentsViews: 411
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति  सिद्धांत आधारित है। इससे भाजपा कभी समझौता नहीं करती है। भाजपा का मिशन क्षेत्र तथा समाज का विकास करना है। नपा क्षेत्र का सीमा विस्तार करना इसी का हिस्सा है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शनिवार को नपा कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य आतिथि बोल रहे थे।

यह कार्यक्रम नपा के सीमा विस्तार होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार होने से आस-पास के क्षेत्रों का भी विकास तेजी से होगा। नपा सृजन के तीन दशक से अधिक का समय बीत चुका था, मगर इस ज्वलंत मसले पर किसी भी सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। इससे बडी विडंबना और क्या होगी कि जिले का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत कई अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय आज भी देहाती इलाके में स्थित है।

सीमा विस्तार के बाद ये सभी अफसर और विभाग नपा क्षेत्र में आ जायेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकता संशोधन बिल के मसले पर बेवाकी से बोलते हुए कहा कि यह कानून पडोसी देशों में पहले से लागू हैं। इसे यहां पर लागू होने से मचे हो-हल्ले पर कहा कि जो ऐसा कर रहे हैं, वह देश विरोधी कार्य कर रहे हैं। उन पर सख्ती से कार्रवाई होगी।

बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि नपा के सीमा विस्तार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तेजी के साथ विकास हो रहा है। जिले में तीन नई नगर पंचायतों का गठन और कई का सीमा विस्तार इसके उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार का प्रकरण काफी दिनों से लंबित था। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल और सदर विधायक श्याम धनी राही का योगदान भी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी ने मिलकर इसकी परैवी की, तो मुख्यमंत्री जी ने भी इस पर तत्काल मुहर लगा दी। अंत में नपाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को नपा प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभासद फतेबहादुर सिंह, धनंजय सहाय, शिवकुमार, राजेंद्र यादव, सोनू राजभर व सभी सभासद, विजय पांडे, भाजपा जिलामंत्री दीपक मौर्या, श्याम सुंदर मित्तल, मनोज मौर्या, शाक्ति जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत सभी सभासदों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply