नगरपालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, ईओ राजीव रंजन के खिलाफ मुकदमा कायम

May 9, 2017 6:05 PM0 commentsViews: 1304
Share news

नजीर मलिक

jameel1

सिद्धार्थनगर। सदर थाना पुलिस ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी, अधिशाषी अधिकारी राजीव रंजन सिंह व एक कांस्ट्रक्शन कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस वाकये से यहां जिला हेडक्वार्टर पर सनसनी छा गई है। लोग मामले को लेकर भांति भांति की चर्चा कर रहे हैं।

बताया जाता है कि महाराजगंज जिले के पुरन्दरपुर निवासी अमित पांडेय ने का आरोप है कि वह 2015 में नगरपालिका भवन के निर्माण में बहैसियत मजदूर काम कर रहा था। काम के दौरान छज्जा गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसके दोनों पैर बेकार हो गये।

आरोप के मुताबिक उसे कोई मुआवजा नहीं मिला। उसने नगरपालिका प्रशासन से मांग की, लेकिन उसकी बात अनसुनी हो गई। प्रशासन ने भी उसकी बता नहीं सुनी। थक हार कर उसने नये पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह से फरियाद कर न्याय की मांग की।

बताया जाता है कि नये एसपी ने अमित की बातें सुनी और सिद्धार्थनगर एसओ को मुकदमा लिखने का आदेश दिया। जिस पर एसओ शिवाकांत मिश्रा ने अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, ईओ राजीव रंजन सिंह व सम्बन्धित कांस्ट्रकशन कम्पनी के खिलाफ धारा 337, 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस घटना की खबर के बाद शहर में भांति भाति की चर्चाएं कर रहे हैं। कई लोगों को का कहना है कि मामला राजनीतिक हैं। कल तक सत्ता पक्ष के महत्वपूर्ण नेता होने के कारण जमील सिद्दीकी का उनके विरोधी कुछ बिगाड़ नहीं पा रहे थे। आज हालात उनके प्रतिकूल देख गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं।

 

Leave a Reply