नगर पंचायत कपिलवस्तु में भाजपा की जीत पक्कि- उपेंद्र सिंह

October 19, 2022 9:09 AM0 commentsViews: 220
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के चुनाव को लेकर विधानसभा कपिलवस्तु क्षेत्र के मंडल बर्डपुर में निकाय चुनाव के सम्बन्ध में मंडल पदाधिकारीयो, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर योजना तैयार की गयी और संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक मे कहा गया कि भजपा कैंडिडेट की जीत पक्की है।
निकाय चुनाव प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ पर आधारित रहती है। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। कपिलवस्तु नगर पंचायत की जनता भजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी जिससे इस नव गठित नगर पंचायत का चहुमुखी विकास हो।
जिला महामंत्री विपिन सिंह मे कहा कि मतदाता अभियान के साथ ही वार्ड से बूथ तक बैठक करने कि जरूरत है। मंडल प्रभारी सिद्धार्थ पाठक ने चुनाव बहुमत से जितने का आह्वाहन किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष खालिक रहमान, अरविंद उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, सदस्य जिला पंचायत सबलू साहनी, अविनाश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें ।


Leave a Reply