बडहलगंजः अध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय मुकाबले के आसार, बसपा में इस बार जोश

November 7, 2017 11:56 AM0 commentsViews: 446
Share news

एस.पी.श्रीवास्तव

गोरखपुर। नगर पंचायत बड़हलगंज सारे दलों ने खोले पत्ते पीस पार्टी से जहा दुर्गा देवी, बसपा से गुड्डी देवी पत्नी तेलहुँ सोनकर, भाजपा से बबिता देवी , कांग्रेस से मीरा देवी, सपा से सीमा देवी वही निर्दल सैनु देवी और जीतेन्द्र पासवान मैदान में हैं। यदि अंतिम क्षणों में कोई नाम नाम वापस न हुआ तो प्रारम्भ में बहुकाणीय मुकाबला दिलचस्प होगा, जो अंत में सिमट कर त्रिकोण भी हो सकता है। फिलहाल बसपा इस बार  यहां के विधायक विनय शंकर तिवारी के कारण काफी जोश में है।    .

करीब २१००० की आबादी वाली नगर पंचायत बड़हलगंज में मुख्य मुकाबला जहां बसपा पीस पार्टी और भाजपा में होने की उम्मीद है, वही जीतेन्द्र पासवान और सैनु देवी भी दमखम ठोक रही है।.भाजपा जहां अपने परम्परागत मतों के सहारे है, वही बसपा दलित, खटीक मुस्लिम के सहारे ताल ठोक रही है , सैनु देवी को निवर्तमान चेयरमैन सूरज जायसवाल तो पीस पार्टी की गीता को पूर्व चेयरमैन सरवन जायसवाल का समर्थन प्राप्त है।

बसपा प्रत्याशी  को दलित, मुस्लिम और खटीक वोटरों के साथ बसपा विधायक विनयशंकर तिवारी के परम्परागत वोटरों का लाभ मिलना तय है, तो पीस पार्टी की दुर्गा देवी डॉ अयूब के तो सपा उम्मीदवार सीमा देवी पूर्व मंत्री  रामभुआल के सहारे जंग जितने को बेकरार है।  .नगर के मकसूद, इशाक, जब्बार आदि बसपा प्रत्याशी को मुख्य लड़ाई में मान रहे तो इस बार उलटफेर करने में सक्षम वैश्य बिरादरी की ख़ामोशी  रहस्यमय है। वैसे नगर के लोगों का मानना है की विकास और भरस्टाचार मुख्य मुद्दा रहेगा .

 

 

 

 

Leave a Reply