पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह के पत्र पर नगर पंचायत डुमरियागंज के सीमा विस्तार को शासन ने दी मंजूरी

July 29, 2022 6:54 PM0 commentsViews: 682
Share news

नगर पंचायत डुमरियागंज के सीमा विस्तार से ग्रामीणों में खुशी की लहर

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को 20 दिसम्बर 2020 को पत्र भेजकर डुमरियागंज नगर पंचायत की सीमा विस्तार किए जाने की मांग किया था। विस्तार में शामिल किए जाने वाले गांवो की सूची भी भेजा गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने विस्तार के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए नगर पंचायत डुमरियागंज में 20 गांव को और जोड़ने की कार्यवाही का पत्र जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को भेजा है।

शुक्रवार को डीएम संजीव रंजन ने विस्तार के लिए चयनित 20 गांव में स्थित जमीनों के गाटों के नंबरों की अधिसूचना जारी कर 15 दिन के अन्दर आपत्ति मांगा हैं। अधिसूचना जारी होते ही चयनित गावों के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

नगर पंचायत के सीमा विस्तार में इन गावों को किया गया है शामिल
नगर पंचायत के सीमा विस्तार में सिरसिया, पचउथ लतीफपुर, रमवापुर उर्फ नेबुआ मु., महतिनिया बुजुर्ग, सेमुवाडीह, रमवापुर उर्फ नेबुआ ए., धनोहरा, अकोलिया, महनुआ, गंगवार बुज़ुर्ग, गिरधरपुर, चौखड़ा, मन्नीजोत, धनोहरी, डेंगहाजोत कस्तूरी, बेनी नगर, एकघरवा, तेनुहार उर्फ कठौतिया, कोहलचक रमवापुर, बंजरहवा आदि ग्रामों को शामिल कर उनका शहरीकरण होगा।

अब वार्डों की संख्या भी बढाई जाएगी

सीमा विस्तार में डुमरियागंज नगर पंचायत में नए 20 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। जिससे अब वार्डों की भी संख्या बढ़ जाएगी। नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों के नागरिकों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी, मगर इसके लिए लोगों को जल कर व गृहकर भी देना होगा। इन नगर पंचायतों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अधिक टैक्स देना होगा। यहां सफाई, प्रकाश व पक्के रास्ते का प्रबंध नगर पंचायत की ओर से कराया जाएगा।

नगर पंचायत डुमरियागंज को जिले में सीमा विस्तार होने वाली मिली पहली सफलता
प्रदेश सरकार ने सीमा विस्तार होने वाली नगर पंचायतों में डुमरियागंज को भी शामिल किया है। जिले में 7 नगर पंचायत है। सीमा विस्तार होने वाली नगर पंचायतों पहला गौरव डुमरियागंज को मिला है। इसकी खबर मिलते ही विस्तारित गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब इन्हें ग्राम पंचायत से हटाकर नगर पंचायत की सीमा में शामिल होने का गौरव प्राप्त होगा।

Leave a Reply