कपिलवस्तु पोस्ट का आंकलनः मतदान के 20 घंटे बाद पता चलने लगा, किसने–किसको दिया वोट?

November 30, 2017 3:04 PM0 commentsViews: 1791
Share news

–––जीत-हार की गणित में उलझा सदर नगर पालिका क्षेत्र, बांसी, उसका, बढनी नगर पंचायत में सीधी लड़ाई, डुमरियागंज में सस्पेंस बरकरार

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले की सभी निकायों के परिणाम पहली दिसम्बर को दोपहर बाद आ जाने की उम्मीद है। लेकिन जनता है कि मतादान के रुझान के आधार पर परिणाम के आंकलन में व्यस्त है।  उम्मीदवारों के समर्थर्कों का गुणा भाग इस प्रकार हो रहा कि उनके पसंदीदा प्रत्याशी ही जीत रहे है। बहर हाल कल मतदान बाद के 20 घंटों में अंदर से छन छन कर निकल रही खबरों के आधार पर  सदर नगर पालिका को छोड़ कर बाकी  निकायों का रुझान कुछ स्पष्ट होने लगा है।

सिद्धार्थनगर

नगरपालिका सिद्धार्थनगर में जीत हार को लेकर दो धाराएं चल रही हैं। एक धारा के अनुसार इस सीट पर भाजपा के श्यामबिहारी और निर्दल फौजिया आजाद में सीधी लड़ाई हुई है। राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि सीधी लडाई में अल्पयंख्यक उम्मीदवार के सामने भाजपा की बढ़त  आसान हो जाती है। भाजपा तभी हार सकती है जब शहर के 85 प्रतिशत माइनारिटी वोट एकजुट हों। भाजपा और फौजिया खेमा ध्रवीकरण के आधार पर जीत को लेकर फीलगुड महसूस कर रहा है।

मगर चुनाव पर बारीक नजर रखने वाले विश्लेषक मानते हैं कि सपा उम्मीदवार को नजर को नजर अंदाज करना ठीक नहीं है। सपा प्रत्याशी संजय कसौधन शहर के वैश्य  समाज के बड़े धड़े से आते है। उन्हें वैश्य समाज के साथ अगर मुस्लिम समाज कस 35 से 40 फीसदी वोटे पडे हैं तो वह भी लडाई का अहम हिस्सा हैं। क्योंकि उनको मिलने वाले कसौधन मत तो अतीत में भाजपा का ही हिस्सा रहे हैं।

नगर में 15 हजार वोट डाले गये हैं। लोग अपने अपने हिसाब से गुणनफल अपने पक्ष में बना रहे हैं। लेकिन एक आंकलन स्पष्ट है। ध्रुवीकरण हुआ है तो भाजपा के चांस हैं  वरना चारों प्रमुख उम्मीदवारों में से किसी के भाग्य का पिटारा खुल सकता है।

उस्का बाजार, बढ़नी, बांसी

नगर पंचायत उस्का बाजार और बढनी और नगरपालिका बांसी में अपेक्षकृत तस्वीर साफ है। उसका बाजार में लड़ाई सपा की पुनीता यादव और भाजपा की मंजू जायसवाल के बीच है। यहां पुनीता यादव और मंजू के क्रमशः  55 और 45 प्रतिशत के चांस है, ऐसा मतदान के रुझान से स्पष्ट है। लेकिन मंजू खमा का मैनेजमेंट भी मजबूत है। बढ़नी में निसार बागी  और सपा के राम नरेश उपाध्यायय के बीच कांटे की टक्कर है। मतदान के बाद बीजेपी यहां तीसरे नम्बर पर दिखी। बांसी में सपा के इद्रीस पटवारी, निर्दल ध्रुव जायसवाल और भाजपा के अज्जू श्रीववास्व के बीच त्रिकोण मुकाबला है, लेकिन राजनैतिक विश्लेषक बताते हैं कि मतदान के दिन अज्जू श्रीवास्तव कमजोर दिखे, लिहाजा उनकी जीत के चांस भी तनिक कम हुए हैं।

डुमरियागंज नगर पंचायत

नगर पंचायत डुमरियागंज में मुकाबला बड़ा रोचक है। यहां  पड़े १६ हजार मतों में बसपा के जफर अहमद बब्बू, सपा के अतीकुर्रहमान, भाजपा के मधुसूदन अग्रहरि और हियुवा के बागी श्यासंदर अग्रहरि में तगड़ा मुकाबला है। नगर पंचायत के सहियापुर इलाके में श्यामसुंदर के पक्ष में मतदान का रुझान दिखा, तो मैनहा इलाके में बसपा के बब्बू का जोर रहा। लेकिन 6 हजार वोट वाले पुराना डुमरियांगंज क्षे़त्र में भाजपा के मधुसूदन और सपा के अतीक का जोर रहा। इन सभी ने चार उम्मीदवारों में से जिसने भी बैदौला, बनगवा औसानपुर में दबदबा बानाया होगा वही कामयाब होगा।

यह केवल कपिलवस्तु पोस्ट का राजनीतिक आंकलन है। फाइनल परिणाम के लिए कल अपरान्ह चार बजे तक मतगणना रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

 

Leave a Reply