नहाने गये छात्र की नाले में डूब कर दर्दनाक मौत, कक्षा 9 में पढ़ता था बालक

July 20, 2018 4:05 PM0 commentsViews: 379
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर।बाँसी तहसील के मऊ उत्तरी गाँव निवासी शुभम  की आज दोपहर सिकरी नाले में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। 15 साल कर शुभम कक्षा 9 का छा़त्र था। इस घटना से  उसके परिवार के ऊपर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पिता पंचदेव तो रो रो कर बेहाल हैं। वा शुभम की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बता कर स्वयं को कोस रहे हैं। पूरा गांव इस घटना से गमगीन है।

बताते चले कि पंचदेव अपने परिवार के साथ अपने गांव उत्तरी मऊ से पास के गांव उड़वलिया में  मलंग बाबा के दर्शन के लिए गए थे।इसी समय पंचदेव का 16 वर्षीय लड़का शुभम् बगल के सिकरी नाले में नहाने लगा।नहाते नहाते पानी में डूब गया।परिवार वाले जब दर्शन करके बाहर निकले तो उनका बेटा नहीं दिख रहा था। परिवार के लोग परेशान होकर उसे आसपास ढूंढने लगे। सभी आश्चर्य में थे कि आखिर शुभम कहां चला गया।

इस दौरान किसी ने बताया कि सिकरी नाले में एक बच्चे की लाश निकाली गयी है।वो लोग भी दौड़कर वहाँ पहुँचे तो देखा वो किसी और की लाश नही थी बल्कि उनके कलेजे के टुकड़े की लाश थी।लाश देखते ही पूरे परिवार के लोगो पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक लड़के के माँ का रो रो कर बुरा हाल है। पंचदेव रोते रोते पागल होकर कह रहे हैं कि अगर हम लोग वहां न जाते तो शुभम आज जिंदा होता।

बता दें कि पंचदेव के तीन लड़के है। पहला रवि 18वर्ष,दूसरा मृतक शुभम्16वर्ष और तीसरा सचिन 12 वर्ष है। मृतक जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोगवा का कक्षा नौ का छात्र था। इस ह्रदय विदारक घटना की सूचना गाँव में फैलते ही पूरा गाँव शोक में डूब गया है। घटना लगभग दोपहर 12बजकर 30 मिनट की बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply