नहीं रहीं पत्रकार सलमान आमिर की वालिदा, नमाजे जनाजा में उमड़ा हुजूम

November 25, 2017 12:15 PM0 commentsViews: 1261
Share news

 

अनीस खान

सिद्धार्थनगर। कई प्रमुख समाचारो में अपना योगदान दिये तथा वर्तमान में एक चैनल में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत सलमान आमिर की माता अनवरी बेगम उम्र 70 वर्ष का बीती रात साढे“ बारह बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया।

दोपहर की नमाज के बाद उन्हें अशोक मार्ग कब्रिस्तान में सिपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर पत्रकार गणमान्य  नागरिक व्यापारी वर्ग राजनैतिक लोगों सहित हजारों की संख्या में लोग उनके जनाजा में शामिल हुए।

उनके निधान पर प्रेस क्लब अध्यक्ष एमपी गोस्वामी ने प्रेस क्लब की तरफ से उनके दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की। उनके जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसमें एसपी अग्रवाल, संजय कसौधन, गुलाम नबी आजाद, जमील सिद्दीकी, मुमताज अहमद, सहित वरिष्ठ पत्रकार नजीर मलिक, सत्य प्रकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल,  सिंहेश ठाकुर, परवेज अहमद, अभय, रवीन्द्र, प्रदीप निषाद, श्याम सुन्दर, पप्पू यादव, मनोज पासवान, सोनू, अनिल, अजीत सिंह, राम सेवक चैरसिया सहित हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply