मुम्बई के उभरते उद्यमी शहरोज मलिक नहीं रहे, डुमरियागंज में शोक की लहर

August 23, 2020 2:14 PM0 commentsViews: 943
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। मुम्बई के उभरते उद्यमी शरोज मलिक का गत दिवस मुम्बई में दिल का दौरा पडने से आकमिक निधन हो गया। वे अपने पीछे चार पु़त्र छोड़ गये हैं। वह लगभ 50 वर्ष के थे। स्व. शहरोज जिले के डुमरियागंज के ग्राम बिथरिया के निवासी थे तथा प्रसिद्ध समाजसेवी अफरोज मलिक के बड़े भाई थे। इस दुखद घटना से डुमरियागंज इलाके में शोक छा गया है। लोग उनके हक में दुआएं मांग रहे हैं।

बताया जाता है कि शहरोज मलिक कुछ इन दिनों वे हृदय रोग से ग्रस्त थे। उनका मुम्बई में इलाज चल रहा थ। इसी बीच उन पर कोराना का भी अटैक हुआ और उनका निधन हो गया। वह एक प्रतिभाशाली उद्यमी व सफल कारोबारी थे। उन्होंने अपने भाई अफरोज मलिक के साथ कम समय में एक आर्थिक साम्राज्य खड़ा कर लिया था। इधर करोबारी दृढ़ता मिलने के बाद उनके छोटे भाई अफरोज मलिक समाजसेवा के क्षे़त्र में आ गये थे। मुम्बई के उपनगर कुर्ला में उनका आफिस था।

उनके निधन की यहां खबर मिलते ही ग्राम बिथरिया और आसपास के इलाके में शोक व्याप्त हो गया। उन्हें जानने वाले उनकी सादगी के कायल थे। तमाम लोगों ने उनके हक में दुआएं भी मांगीं। इस बारे में उनके अनुज अफरोज मलिक ने बताया कि रविवार 3 बजे उनकी कुरआनखानी होगी। अफरोज मलिक ने सभी लोगों से मरहूम के हक में दुआओं की अपील की है।

Leave a Reply