लेखपाल संघ के चुनाव में नजमुल अध्यक्ष बने, बराबर मतों के कारण लाटरी से हुआ फैसला

September 14, 2019 11:30 AM0 commentsViews: 656
Share news

 

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के शोहरतगढ़ तहसील इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें नजमुल हसन अध्यक्ष व राम जतन मंत्री चुने गए। नये चदाधिकारियों के चयन पर लेखपालों ने हर्ष व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर के जिला चुनाव अधिकारी राम कुबेर यादव व जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्त,जिला कनिष्ट उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र, जिला उपमंत्री, रामदेव यादव , रामसिंह ,जिला कोष अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। कुल 70 मतों में से 69 मत पड़े जिसमें से एक मत अवैद्ध पाया गया।अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार यादव को 12 मतों से ही संतोष करना पड़ा जबकि आशीष कुमार व नजमुल हसन को 28-28 मत प्राप्त हुए।चुनाव टीम ने समान मत पाने वाले प्रत्याशियों के नामों की लाटरी निकाली जिसमें नजमुल हसन का नाम निकलने पर विजयी घोषित किया गया।

इसी प्रकार मंत्री पद के उम्मीदवार रामजतन 39 मत पाकर विजयी रहे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार श्रीवास्तव 29 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी, उपमंत्री सदाकांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार जयसवाल व संप्रेक्षक कमलेश गुप्ता को निर्विरोध चुने गए। चुनाव के दौरान

उमेश चंद्र गौतम, परमात्मा श्रीवास्तव , श्याम नारायण , दिनेश चंद्र मौर्य ,उमेश चंद्र वर्मा , राम मिलन, संजय भर्ती , नज़ीर अहमद , नवीन श्रीवास्तव ,प्रमोद श्रीवास्तव ,राम देव यादव ,राम कुमार तिवारी , टी डी सिंह ,काय्यून , राम जतन ,फारूक ,भोला नाथ अनिरुद्ध ,राम प्रसाद आदि लेखपाल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply