दो दिन में बिके 1080 नमांकन पत्र सर्वाधिक बिक्री जोगिया बलाक में, सदर ब्लाक दूसरे व डुमरियागंज तीसरे नम्बर पर

April 5, 2021 2:56 PM0 commentsViews: 741
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को संपन्न कराए जाने के लिए समस्त विकास खंडों के कार्यालयों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 3 अप्रैल से प्रारम्भ हो गई। पिछले 48 घंटों में विभिन्न पदों के लिए 1080 नामांकन पत्र बिके। जिनमें सर्वाधिक 231 प्रपत्रों की खरीद विकास खंड जोगिया के संभावित प्रत्याशियों ने की। इसके बाद 224 प्रपत्रों की खरीद सदर ब्लाक में की गई।

जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटों में विकास खंड जोगिया में कुल 231, सदर अर्थात नौगढ़ में 224, डमरियागंज में 159 व भनवापुर में 140  नामांकन पत्र बिके। इसके अलावा ब्लाक बर्डपुर में 64, उस्का बाजार में 71, लोटन में 51, मिठवल में 52, शोहरतगढ में 61 तथा बढ़नी ब्लाक में 37 नामांकन पत्रों की बिक्री के समाचार मिले हैं। अन्य ब्लाकों से कोई नामाकंन पत्र नहीं बिके। इनका ब्यौरा निम्न है।

बिक्री का पूर्ण विवरण

उन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की प्रेसनोट के मुताबिक विकास खंड नौगढ़ से ग्राम पंचायत सदस्य 43, ग्राम प्रधान 58, क्षेत्र पंचायत सदस्य 42, जिला पंचायत सदस्य 81, विकासखंड बर्डपुर में ग्राम पंचायत सदस्य 22, ग्राम प्रधान 18, क्षेत्र पंचायत सदस्य 14, विकास खंड उसका बाजार में ग्राम पंचायत सदस्य 22, ग्राम प्रधान 31, क्षेत्र पंचायत सदस्य 18, लोटन बाजार में ग्राम पंचायत सदस्य 01, ग्राम प्रधान 29, क्षेत्र पंचायत सदस्य 21, विकासखंड जोगिया में ग्राम पंचायत सदस्य 67, ग्राम प्रधान 129, क्षेत्र पंचायत सदस्य 45] विकासखंड बांसी में शून्य, विकासखंड में मिठवल ग्राम पंचायत सदस्य के 8, ग्राम प्रधान 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य 20, विकासखंड खेसरहा में शून्य, विकासखंड डुमरियागंज में ग्राम पंचायत सदस्य 12, ग्राम प्रधान 107, क्षेत्र पंचायत सदस्य 40, विकास खंड भनवापुर ग्राम पंचायत सदस्य 33, ग्राम प्रधान 74, क्षेत्र पंचायत सदस्य 33, विकासखंड इटवा में शून्य, विकासखंड खुनियांव में शून्य, विकासखंड शोहरतगढ़ ग्राम पंचायत सदस्य के 03, ग्राम प्रधान के 39, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,विकासखंड बढ़नी में ग्राम पंचायत सदस्य 02, ग्राम प्रधान 19, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 16 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।

 

 

 

 

Leave a Reply