श्याम बिहारी, फौजिया व पुनीता ने दम-खम के साथ किया नामांकन, सभी ने दिखाई ताकत

November 9, 2017 5:40 PM0 commentsViews: 494
Share news

 

अजीत सिंह

भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल नामांकन दाखिल करते हुए

सिद्धार्थनगर। निकाय चुनावों में गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र से तीन महत्वपूर्ण नामांकन दाखिल हुए।  नगरपालिका सिद्धार्थनगर से भाजपा उम्मीदवार तथा गत चुनाव में उनको टक्कर देने वाली फौजिया आजाद व नगर पंचायत उसका बाजार से पुनीता यादव ने पूरे दम खम से पर्चा दाखिल किया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को लगभग साढ़े बारह बजे लम्बे कफिले के साथ सदर तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ता उत्साह में नारे लगा रहे थे। गाड़ियों का कफिला भी था। अन्ततः भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर के साथ उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता दीपक मौर्य सहित शक्ति जायसवाल, सभासद सूरज कसौधन, मनोहर गुप्ता, नितिन मिश्रा, दीनानाथ वर्मा, सभासद श्रीकांत अग्रहरि आदि साथ रहे।


सपा नेता गुलाम नबी आजाद कर पत्नी नामांकन के लिए जाते हुए

दूसरी तरफ सपा से टिकट न मिलने से निराश सपा नेता गुलाम नबी आजाद की पत्नी और तेज तर्रार वक्ता फौजिया आजाद ने लगभग एक बजे नामांकन किया। फौजिया ने गत चुनाव में अच्छ प्रदर्शन किया था। उन्होंने लगभग एक बजे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में  रमेश कसौधन, श्रवण कुमार, संजय कुमार निषाद, विजय कुमार, फिरोज अहमद, सरवन कुमार,  मो. शाहिद सिद्दीकी,  मो. नईमा,  फैयाज चौधरी, डब्ल्यू अंसारी आदि साथ रहे।

उस्का बाजार से सपा उम्मीदवार पुनीता यादव नामांकन करते हुए

इससे पूर्व नगर पंचायत उस्का बाजार से सपा नेता सुरेश यादव की पत्नी पुनीता यादव ने भारी लाव लश्कर के साथ सदर तहसील में अपना नामांकन दखिल किया। उन्होंने नामांकन के बाद कहा कि वे जनता की दुख दर्द के समाप्ति के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस बार वे अपनी जीत को लेकर बेहद उत्साहित लगीं।

नामांकन के दौरान उनके साथ  पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा जिला सचिव अनूप यादव, वरिष्ठ नेता हरीराम यादव, जुझारू नेता शंभू सिंह, सोनू यादव, चन्द्रजीत जायसवाल, जोखन चौधरी, चन्द्रमणि यादव, अम्बिकेश श्रीवास्तव, चन्द्रजीत जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्रगुप्त जायसवाल, गुलाम रसूल आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply