चार लाख लोगों ने अदा की इद-उल-अजहा की नमाज, मस्जिदों में मांगी गई दुआ-ए-खैर

September 26, 2015 1:48 PM0 commentsViews: 133
Share news

नजीर मलिक

malik
समूचे सिद्धार्थनगर में ईद उल अजहा की नमाज पुर खुलूस माहौल में अदा हुई। इस मौके पर मस्जिदों में इंसान की सलामती और तरक्की की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी का फर्ज अदा किया।
शुक्रवार को शहर की ईदगाह, बद्र मस्जिद समेत खजुरिया, सिसहनियां, पुरानी नौगढ़ की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
इसके अलावा डुमरियागजं, बांसी, शोहरतगढ, इटवा, बढ़नी, बर्डपुर और तमाम ग्रामीण इलाकों में तकरीबन चार लाख लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। पुलिस हर प्रमुख जगहों पर चाक चौबंद रही।
बाद नमाज लोगों ने अपने घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की। इस मुबारक मौके पर सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद दिया। बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी अपने मुस्लिम दोस्तों पड़ोसियों को मुबारकबाद दी।
जिलाधिकारी डा. सुरेंन्द्र कुमार, एसपी अजय कुमार साहनी ने तमाम इलाकों का दौर कर हालत पर नजर रखी। एस पी श्री साहनी ने बताया कि कहीं पर कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। याद रहे कि शासन की ओर से इस बार त्यौहारों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply