नपा चुनाव की आरक्षण सूची जारी, सिद्धार्थनगर एवं बांसी सामान्य उम्मीदवारों के खाते में

October 13, 2017 11:33 AM0 commentsViews: 870
Share news

संजीव श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी हो गयी है। इसमें जिले की दो नगर पालिकाओं सिद्धार्थनगर व बांसी में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के खाते में गयी है, जबकि चार नगर पंचायतों में उसका महिला, बढ़नी अनारक्षित, शोहरतगढ़ पिछड़ा एवं डुमरियागंज में अध्यक्ष पद अनारक्षित है।

निकाय चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची में सिद्धार्थनगर और बांसी की अध्यक्ष पद की सीट सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गयी है। वैसे इन दोनों सीटों को पहले से सामान्य होने की अटकले लगायी जा रही थी। यहीं कारण है कि इन दोंनों सीटों पर महीनों पहले से कई दावेदार चुनावी समर में उतरने के लिए कमर कस चुके थे। सूची जारी होने के बाद उनकी सक्रियता एकाएक तेज हो गयी है।

यही हाल जिले की चारों नगर पंचायतो में भी है। डुमरियागंज एवं बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष पद भी अनारक्षित है। उसका नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट महिला वर्ग के खातें में गयी है, जबकि शोहरतगढ़ अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आराक्षित की गयी है।
निकाय चुनाव की बहुप्रतीक्षित आरक्षण सूची जारी होते ही जिले में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है। अब उम्मीदवार अपने पंसदीदा पार्टियों से उम्मीदवार बनने के लिए गोटियां बिछाने में व्यस्त हो गये है।

Leave a Reply