कांग्रेस के पास उम्मीदवारों का टोटा, अशोक व लड्डन पर टिकीं सारी उम्मीदें

November 7, 2017 4:20 PM0 commentsViews: 764
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सामने उम्मीदवार की कमी का संकट है। वह अच्छे उम्मीदचारों की तलाश में है। जिले की 6 नगर निकायों में उसके सिर्फ दो प्रत्याशी अशेक गुप्ता व मुनौव्वर हुसैन उर्फ ही दो ऐसे चेहरे हैं, जो मुकामी स्तर पर अपनी पहिचान रखते हैं।

बताया जाता है कि कांग्रेस पार्टी जिले में उम्मीदवार को लेकर परेशन है। सिद्धार्थनगर की सबसे बड़ी निकाय बांसी नगर पालिका के अलावा शोहरतगढ, बढ़नी उस्का बाजार में उसके लिए उम्मीदवार तलाशना टेढ़ी खीर है। हालांकि उस्का बाजार में उसे उम्मीदवार मिलने में परेशानी नहीं रहेगी, लेकिन बाकी तीन निकायों में उसकी दिक्कत बरकरार है। बांसी में तो कांग्रेस के उम्मीदवार ने लड़ने से ही इंकार कर दिया है।बढ़नी, शोहरतगढ़ में उसकी उम्मीदवारों की तलाश जारी है।

डुमरियागंज में कांग्रेस मजबूत

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के पास डुमरियागंज नगर पंचायत और नगरपालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष पद के लिए दो चेहरे ऐसे हैं , जो आगामी चुनाव में लड़ाई को रोचक बना सकते हैं। इनमें डुमरियागंज के दावेदार अशोक गुप्ता का गत चुनाव में प्रदर्शन अच्छा था। वह मामूली वोटों से चुनाव हारे थे। खुद अशोक गुप्ता का कहना है कि १७१ मतों की हार ने उन्हें और मेहनत करने पर मजबूर किया। वह पिछले पांच वर्षों से नगर में काम कर रहे हैं। इस बार वे इस सीट को निकालने में कामयाब रहेंगे। कांग्रेस को उनसे यहां बहुत आशाएं हैं।

सिद्धार्थनगर में लड्डन उम्मीद की किरन

जहां तक सिद्धार्थनगर का सवाल है, कांग्रेस यहां युवा चेहरे पर दांव लगाने जा रही है। यहां से कांग्रेस के युवा नेता मुनव्वर हुसैन उर्फ लड्डन के नाम की चर्चा है। छात्र राजनीति से कांग्रेस में आये लड्डन पूर्व सांसद मो. मुकीम के करीबी हैं। शहर के बदले दिख रहे सियासी समीकरण और पूर्व सांसद मु. मुकीम व पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र  शुक्ल की वजह से लड्डन यहां ताकत से लड़ने में सक्षम हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक मतों का रुझान भी बताता है कि फिलहाल लड्डन के प्रति उसका रुख नर्म है। ऐसे में वे पार्टी के डार्कहार्स साबित हो सकते हैं।

 

Leave a Reply