नरेन्द्र मोदी कुशल राजनीतिज्ञ, बेहतर रणनीतिकार के साथ मजबूत संगठनकर्ता हैं- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

September 17, 2022 3:39 PM0 commentsViews: 196
Share news

ब्लॉक प्रमुख डुमरियागंज मानती त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया उद्घाटन

 

अजीत सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। शनिवार दोपहर को ब्लॉक प्रमुख मानती त्रिपाठी ने ब्लॉक सभागार में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व, प्रशासनिक क्षमता, राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्य और उनके दृष्टिकोण को लेकर नमो प्रदर्शिनियों का आयोजन हर जिले में किया गया हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ आज भी आम जनता के बीच जबरदस्त रूप से कायम है। देश की आम जनता का एक बहुत बड़ा वर्ग आज यह मानता है कि देश के किसी भी राजनीतिक दल के पास आज भी नरेन्द्र मोदी का कोई कारगर विकल्प मौजूद नहीं है। देश के राजनीतिक गलियारों में आज भी नरेन्द्र मोदी को कुशल राजन‌ीतिज्ञ, कारगर रणनीतिकार और एक बेहद ही मजबूत व कुशल संगठनकर्ता माना जाता है।

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, अशोक अग्रहरि, बबलू पाण्डेय, रमेश सोनी, लालजी शुक्ला, लक्की शुक्ला आदि उपस्थित रहें।

स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित किया गया

शनिवार दोपहर में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरंगी चौक (बेवाँ चौराहा) पर मरीजों को फल वितरितकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य होने की कामना किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया हैं जिसमें 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन सहित नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, अशोक अग्रहरि, बबलू पाण्डेय, रमेश सोनी, लालजी शुक्ला, लक्की शुक्ला आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply