सभी पांच विधानसभा सीटों पर लहरायेगा भाजपा का परचम- नरेन्द्र मणि

April 5, 2016 3:30 PM0 commentsViews: 223
Share news

संजीव श्रीवास्तव

naren

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत का परचम लहरायेंगे। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

कपिलवस्तु पोस्ट से बातचीत करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद विश्व पटल पर भारत एक महाशक्ति के रुप में उभरा है। पूरे विश्व में मोदी की जयजय कार हो रही है।

मोदी के फैलादी निर्णय से पाक और चाइना दहशत में हैं। कांग्रेस, सपा व बसपा भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गये हैं। वह विभिन्न मसलों को लेकर मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, मगर प्रदेश समेत जिले की जनता कांग्रेस, सपा व बसपा की असलियत जान चुकी है और वह किसी भी कीमत पर इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश राज में बदमाशों का वर्चस्व है। अफसर सरकारी एजेंट बन काम कर रहे हैं। सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। अब वह इस सरकार से मुक्ति का रास्ता खोज रहीं है।

Leave a Reply