मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज में महिलाओं का मस्तक ऊंचा किया- मोनी पांडेय

October 24, 2020 11:42 AM0 commentsViews: 330
Share news

अजीतसिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडेय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की मातृशक्ति को सुरक्षा, मान और सम्मान दिलाने के लिए मिशन शक्ति सुरक्षा अभियान की  शुरुआत कर समाज में सम्पूर्ण नारी जगत का मस्तक ऊंचा किया है।

मोनी पांडेय गत दिवस थाना क्षेत्र  मे आयोजित मिशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। इस अवसर पर मोनी पांडेय ने कहा हम सब बहनों को संकल्प लेना चाहिए कि योगी जी के साथ आगे आकर महिलाओं के साथ असामाजिक कृत्यों का मुकाबला करना चाहिए।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडे ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने योगी सरकार को बदनाम करने के लिए हाथरस की घटना का षड्यंत्र  रचा। जब कि इस घटना के पीछे कुछ और ही  राज था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पुलिस को निर्दशित किया है कि महिलाओं की पूर्ण सुरक्षा की जाए। कहीं भी महिलाओं के उत्पीड़न की सूचना मिलती है, तो अपराधियों के पोस्टरों को चौराहों पर लगाकर उनके साथ कठोर कार्रवाई की जाए।

 मोनी पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए  1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से समस्त बहने  आवश्यकत के अनुसार अपन मदद ले सकती हैं मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अंजु सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अरुण मिश्रा, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply