बढ़नी में नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट कल यानी शुक्रवार से

March 10, 2016 7:24 PM0 commentsViews: 442
Share news

ओजैर खानvollyball
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में नेपाल सीमा से सटे बढ़नी टाउन में नेशनल लेबल वालीबाल चैम्पियनशिप कल यानी शुक्रवार 11 मार्च को होगा। जिसका उद्घाटन एसपी अजय कुमार साहनी व कस्टम अधीक्षक एके सिंह दोपहर 12 बजे करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष व सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी होंगे।

यह जानकारी देते हुये आयोजन सचिव मो. इब्राहीम उर्फ बाबा ने बताया कि विगत 30 सालों से हो रहे टूर्नामेंट में इस बार देश की मशहूर टीमें भाग लेंगी। जिनमें एनइआर उड़ीसा, पंजाब हास्टल, एयरफोर्स दिल्ली, रेलवे गोरखपुर, डीएलडब्ल्यू बनारस, आर्मी सिग्नल कोर, साई हास्टल जैसी तमाम टीमें हिस्सा लेंगी।

क्लब के अध्यक्ष राजू शाही ने बताया कि उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के बीच होगा, जिसमें गोरखपुर स्पोर्ट हास्टल की जिमनास्ट बालिकाएं भाग लेंगी। फाइनल मुकाबला 13 मार्च रविवार को खेला जायेगा। आयोजन सचिव इब्राहीम बाबा ने लोगो से कार्यक्रम भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply