नेपाल के मुस्लिम घुसपैठियो को लेकर बढ़नी बॉर्डर पर गरजे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

August 16, 2026 7:34 PM0 commentsViews: 213
Share news

आजीत सिंह

​सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर राष्ट्रभक्त युवाओं और स्थानीय नागरिकों की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। हिन्दू युवा वाहिनी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

​पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाल के दिनों में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सीमा सुरक्षा के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेपाल के रास्ते होने वाली मुस्लिम घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम किया जाएगा और भारत की सीमा में किसी भी तरह की सेंधमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे बहुसंख्यक समाज की सजगता की भी सराहना की।

​राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा “हमारी सजगता और एकता ही अखंड भारत की सबसे बड़ी ताकत है। देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के लिए क्षेत्र के राष्ट्रवादी नागरिक हर कदम पर पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े हैं।” इसके साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी करने वाले हमारे जवान बधाई के पात्र हैं।

​कार्यक्रम में बढ़नी बाजार व भाजपा के वरिष्ठ राजकुमार सिंह उर्फ़ राजू शाही, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, बढ़नीचाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, भानू सिंह और अजय सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया और कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। भारी संख्या में जुटे राष्ट्रभक्त युवाओं और नागरिकों के हुंकार से यह संदेश साफ तौर पर दिया गया कि देश की सीमाओं की ओर आंख उठाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply