नेपाल के पूर्व राजा-रानी हुए कोविड पाजिटिव, हाल ही में कुंभ स्नान कर हरिद्धार से लौटे थे

April 27, 2021 12:00 PM0 commentsViews: 792
Share news

नजीर मलिक/निजाम जीलानी

लुम्बिनी, नेपाल। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह और महारानी कोमलशाह कोरोना पाजिटिव पाई गई हैं। दोनों की आयु क्रमशः73 और 70 वर्ष है। वह शारीरिक दृष्टि से बिलकुल फिट थे। समझाा जाता है कि यह संक्रमण उन्हें कुंभ स्नान के दौरान हुआ है। उनका इलाज काठमांडू में चल रहा है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है।  राजा और रानी को संघन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

नेपाल के पूर्व राजा रानी के कोरोना सक्रमित होने की जानकारी देते हए स्वास्थ्य मंत्रालय नेपाल की ओर से जारी प्रसे नोट में कहा गया है कि 73 वर्षीय पूर्व राजा और 70 वर्षीय पूर्व महारानी हाल ही में भारत से लौटे थे, जहां उन्होंने महाकुंभ के दौरान हरिद्वार की हर की पौड़ी पर एक पवित्र स्नान किया था। हल्के लक्षण मिलने पर जाँच के अनुसार दोनों लोग कोरोना पॉजटिव पाये गए है। पूर्व राजा ने अपने आप को आईसोलेट कर लिया है। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक सैकड़ों लोग काठमांडू हवाई अड्डे पर पूर्व राजा और रानी के स्वागत के लिए एकत्रित हुए थे, जब वे भारत से लौटे थे, उनका भी टेस्ट प्रारम्भ कर दिया गया है।

आपको बताते चले ज्ञानेंद्र शाह को I जून 2001 को उनके बड़े भाई और नेपाल के सर्वाधिक लोकप्रिय राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव और उनके समस्त परिवार की नेपाल के राजमहल ‘नारायण हिती’ में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तब नेपाली कानून के अनुसार ज्ञानेन्द्र शाह को राजा का ताज पहनाया गया था। यद्यपि कि ज्ञानेन्द्र शाह के बेटे पारस शाह पर भी इस हत्याकांड का आरोप लगा था। लेकिन इसकी कहीं से पुष्टि नहीं हो पाई थी। बहरहाल  ज्ञानेन्द्र शाह के राजा बनने के सातवें वर्ष में नेपाल में राजशाही का अंत हो गया था।

 

Leave a Reply