नेपाल के खोरिया में दिनदहाडे चलीं गोलियां, सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल

May 2, 2020 1:07 PM0 commentsViews: 2432
Share news

निज़ाम अंसारी

खुनुवां बॉर्डर/शोहरतगढ़। नेपाल राष्ट्र के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत यशोधरा गांव पालिका के वार्ड नंबर आठ के  खोरिया गांव में गत दिवस बदमाशों केगिरोह ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश भाग निकले। इस घटना से भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के खोरिया गांव के पूर्व प्रधान शहाबुद्दीन बृहस्पतिवार को परिवार के साथ घर में सोये थे। अचानक दोपहर के लगभग 1 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट  से पूरा गांव में गूंज उठा। दहशत में आए लोग घरों में दुबक गए। शांत होने पर मामला समझने के लिए घरों से बाहर निकले तब तक फायरिंग करने वाले जा चुके थे। गोलियां शहाबुद्दीन व उनकेघर को निशाना बना कर चलाई गईं थीं। परन्तु सौभाग्य से कोईह ताहत नहीं हुआ। इस घटना के बाद अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढा़ दी गई है।

गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी मर्यादपुर के सब इंस्पेक्टर एचएन घिमिरे हमराहियों  व सशस्त्र बल के इंस्पेक्टर सुभाष भट्टराई जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना में गांव का कोई नागरिक घायल नहीं हुआ है।

वहीं कपिलवस्तु जिला पुलिस कार्यालय से पुलिस उपाधीक्षक डी एस पी सुनील मल्ल के अनुसार दो अज्ञात लोगों ने दोपहर 1 बजे 4 राउंड गोलियां  चलाईं।  जिस समय गोलियाँ चलाई जा रही थीं शहाबुद्दीन अपने घर में सो रहे थे। इस घटना से समीमावर्ती क्षे़ों में दहशत कामाहौल है। फिलहाल गोलीकांड का कारण पता नहीं चल सका है।

 

 

 

Leave a Reply