नेपाल में अनुष्ठान के लिए की महिला की हत्या, उसकी उंगलिया काट कर तांत्रिक से बेच दिया

April 18, 2021 4:19 PM0 commentsViews: 411
Share news

नजीर मलिक

कपिलवस्तु, नेपाल। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में तांत्रिक अनुष्ठान के एक गिरोह ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। हत्यारों ने महिला की हत्या कर उसकी  उंगलियों ‌समेत शरीर के कई अंगों को काटकर बेच दिया और उसकी हत्या कर दी। कानून से बचने के लिए उन्होंने बोरी में शव और ईट के टुकड़े भरकर नदी में फेक दिया। बाद में शनिवार को कपिलवस्तु पुलिस हत्या का पर्दाफाश करने कामयाब हुई। इस सिलसिले में 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गये हैं।

 जिले की सीमा से लगे नेपाल के कपिलवस्तु में महिला की हत्या की गई थी। जबि कि वह लुम्बिनी की थी।  जिले के एसपी नवराज सिंह ने बताया कि रूपनदेही जिले की नगरपालिका लुम्बिनी के वार्ड नम्बर पांच में महिला अपने मायके में रहती थी। बीते 25 मार्च को आरोपियों ने महिला को कपिलवस्तु जिले के हरदिहवा में बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने महिला के अंगों को तांत्रिक अनुष्ठान का ढोंग करने वाले के पास पहुंचाकर रूपए ले लिया था।

नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह‌ के सभी 6 अभियुक्तों के अनुसार तांत्रिक अनुष्ठान करने वालों ने इस गिरोह के सदस्यों से महिला के अंगों की जरूरत बताई थी। रूपए की लालच में उन्होंने 42 वर्ष की महिला को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला के शरीर के अंगुलियों सहित एक दो अन्य अंगों को तांत्रिक को सौंप दिया।  अब पुलिस मुख्य तांत्रिक को तलाया रही है। और बदले में तय की गई रकम ले ली।

इस घटना की खबर क्षेत्र में फैली तो हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। पुलिस ने सुद्घोदन गाऊ पालिका वार्ड नम्बर दो नंदनगर के अब्दुल वासित, वार्ड नम्बर पांच के बेलाल अहमद व राम बहाव यादव, रूपनदेही जिले के कर्ण बहादुर सोनार एवं नवल परासी जिले के खेम बहादुर मल्ल को गिरफ्तार कर लिया है

 

 

Leave a Reply