नेपाल के सरहदी जिले में लॉकडाउन का ऐलान 15 दिनों के लिए भारतीयों की आवाजाही पर रोक  

April 29, 2021 1:06 PM0 commentsViews: 544
Share news

निजाम जीलानी

लुम्बिनी, नेपाल। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए पडोसी राष्ट्र नेपाल के रुपन्देही जिले मे 15 दिन के लिए पूरी तौर पर लाकडाउन की घोषणा की गई है।  यह निर्णय नेपाल के रुपन्देही जिला प्रशासन ने लिया है। जिलाधिकारी अस्मान तमाड़ ने बताया सिर्फ जरुरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। 

जिलाधिकारी तमाड़ के मुताबिक शादी व्याह मे सिर्फ 25 आदमी के शामिल होने की छूट रहेगी। इससे अधिक पाये जाने पर दंड दिया जायेगा। इसके अलाव धार्मिक संस्कृतिक जलूस आदि पर रोक रहेगी।  किसी प्रकार का आवागमन न हो सकेगा। भारत से लगने वाले सीमा पर आवा जाही भी पूण रूप से बंद रहेगी।उन्होंने बतया कि  नेपाली नागरिकों के लिए स्वास्थ्य मापदंडो को देखते हुए बेलहिया नाका होते हुए जा सकेंगे।

बता दें कि पिछले एक साल से भारत नेपाल सीमा बंद ख्ल रही है। बीच में दोनों देशों क बीच केवल पैदल आने जाने की छूट दी गई थी, लेकिन अब वह पुनः बंद कर दी गई है। इससे दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रें पर व्यापक प्रभाव प़ने की आशंका है। क्योंकि दोनों देशों क नागरिक एक दूसे के सहां के रोजमर्रा की वस्तुओं पर निर्भर है। इस लोक डाउन से नेपाल के पर्यटन को भारी क्षति होने की आशंका है। पर्यटकीय आय ही नेपाल की अर्थव्यवस्था की रीढ है।

 

 

Leave a Reply