नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव होगा, 72 घंटे बंद रहेगी भारत नेपाल सीमा

November 17, 2022 4:17 PM0 commentsViews: 301
Share news

निजाम जिलानी

 

ककरहवा, सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आगामी 20 नवंबर रविवार को होने वाले संघीय संसद के साथ प्रांतीय विधानसभा के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग, नेपाल ने चुनाव से 72 घंटे पहले से मतदान पूरा होने तक सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा को बंद करने का निर्णय लिया है। निर्वाचन आयोग नेपाल की काठमांडू में सम्पन्न हुई बैठक में आगामी 18 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 20 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक तीन दिन भारत नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य रूप से सिद्धार्थनगर से लगने वाली सभी बॉर्डर बढ़नी, खुनुवा, ककरहवा,
अलीगढवा तीन दिन तक बंद रहेगी।

रूपनदेही जिला के मुख्य जिला अधिकारी भरत मणि पांडेय ने कहा कि मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है।
नेपाल के आम चुनाव के मद्देनज़र भारत नेपाल सीमा 72 घंटे सील रहेंगी। इसके अलावा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संयुक्त गश्त और द्विपक्षीय चिंताओं पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान नेपाल और भारत के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक में नेपाल में चुनाव सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया गया। इस बैठक में दोनों देशों के उच्च अधिकारीयों द्वारा फैसला लिया गया है।

Leave a Reply