नेपाल नहीं बनेगा हिंदू राष्ट्र, संविधान सभा ने खारिज किया प्रस्ताव

September 15, 2015 8:39 AM0 commentsViews: 542
Share news

नजीर मलिक

hindu

नेपाली संसद में हिंदू राष्ट्र बनाने संबंधी प्रस्ताव सोमवार को एक तिहाई से अधिक मतों से खारिज कर दिया गया। इससे निराश हिंदू राष्ट्र समर्थकों ने संसद के बाहर बवाल काटा। फलस्वरूप पुलिस व हिंदुत्ववादियों के बीच झड़प भी हुईए जिसमें कम से कम बीस लोग घायल हो गये।

काठमांडू से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नेपाल की संसद में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने हिंदू राष्ट्र संबंधी प्रस्ताव पेश कियाए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने उसका समर्थन किया। मगर वाम व अन्य कई दलों के विरोध के चलते प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया।

nepalhu

काठमांडू में सोमवार उपद्रवियों को काबू में करते सेना के जवान

nepalhu1

प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करती नेपाली पुलिस

बताया जाता है कि प्रस्ताव के गिरने की खबर के साथ ही संसद भवन के करीब हजारों लोग जुट गये। उन्होंने हिंदू राष्ट्र के समर्थन में नारे लगाये। पत्थर बाजी के साथ उनकी पलिस से झडप भी हुई। पुलिस ने पानी की बौछार और लाठी चार्ज कियाए जिसमें राजेन्द्र यादवए सुशील कुमार सहित कम से कम बीस लोग जख्मी हो गये। कुछ अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन किये गयेए मगर कहीं कोई बडी वारदात नहीं हुई।

नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को राजा राजशाही और नेपाल स्वयंसेवक संघ का समर्थक दल माना जाता है। २००६ में नेपाल में प्रजातांत्रिक व्यवस्था आने के बाद से ही नेपाल में इस पार्टी द्धारा हिंदू राष्ट्र बनाने संबंधी अभियान कई बार चलाया गया। इसे अप्रत्यक्ष रूप से भारत के हिंदुत्ववादी संगठनों का समर्थन भी प्राप्त था।

बता दें कि नेपाल में संविधान का मसौदा तकरीबन तैयार है। इसके एक एक अनुच्छेद पर व्यापक चर्चा हो चुकी है। उम्मीद है कि इसी महीने के बीस सितम्बर नेपाल का नया संविधान लागू कर दिया जायेगा।

Tags:

Leave a Reply