नेपालः होटल में कत्ल हुई महिला महाराजगंज की निकली, मामला सेक्स रैकेट का तो नहीं?

November 6, 2016 12:03 PM0 commentsViews: 1695
Share news

एस.पी. श्रीवास्तव

maharajganj

महराजगंज: बुधवार/गुरुवार की रात नेपाल के भैरहवा के एक होटल में भारतीय युवती का गला रेतकर की गई हत्या के रहस्य से धीरे-धीरे पर्दा उठता जा रहा है। मृतका की शिनाख्त जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुड़ली निवासी 30 वर्षीया प्रीति मिश्रा के रूप में हुई है। जो बुधवार को सुबह से ही घर से लापता थी। उसकी हत्या का तार सेक्स रैकट से जोड़ा जा रहा है।

भैरहवा के गोरखाली प्रिंस होटल में भारतीय युवती की हत्या की खबर “गोरखपुर फाइनल रिपोर्ट” में आने के बाद युवती की हत्या की जानकारी शाम को जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुड़ली में लोगों को हुई तो ये खबर पुरे गाँव में फ़ैल गयी। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो, परिजनों ने फोटो से उसकी पहचान किया।

प्रीति के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह में किसी के फोन आने के बाद अचानक अपने सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटी से घर से निकली थी। जिसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना की जानकारी होने के बाद से ही प्रीति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताते चलें कि प्रीति के पिता रणजीत मिश्र का तीन वर्ष पूर्व देहान्त हो चुका था। और 6 बहनों में प्रीति सबसे बड़ी होने के चलते बहनों की पढ़ाई-लिखाई व सारी जिम्मेदारियां प्रीति के सर पे ही थी। इसलिए प्रीति की मौत से उसका परिवार सदमे में है। प्रीति की हत्या किसने और क्यों किया? यह अभी रहस्य बना हुआ है।

क्षेत्र में चर्चा हैं कि नेपाल का भैरहवां शहर सेक्स रैकेट का बड़ा अड्डा है। वहां मौज मस्ती के लिए पूरी दुनियां से लोग आते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रीति किसी ऐसे गिरोह का शिकार हुई हो। वहां होटलों में यह काम खुले आम होता है।

प्रीति की लाश होटल में जिस प्रकार अर्धनग्न अवस्था में मिली थी, उससे इस तरह की चर्चाओं को बल मिलना स्वाभाविक है। उक्त होटल की छवि भी इस मामले में ठीक नहीं है। फिर भी नेपाली पुलिस को ऐसी केवल आशंका है, न की कोई ठोस वजह।

इस मामले में थानाध्यक्ष कोल्हुई पदमाकर राय ने बताया कि युवती की शिनाख्त प्रीति मिश्रा के रूप में हुई है। हत्या की जांच कर रहे भैरहवां के इंस्पेक्टर धर्मराज भंडारी मामले की छानबीन हेतु कोल्हुई थाने पर आये थे। नेपाल पुलिस कुछ बिन्दुओं पर तफ्तीश कर रही है। उम्मीद है जल्द ही इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

Leave a Reply