नेपाली लड़की को शादी का झांसा देने वाला मानव तस्कर गिरफ्तार

December 24, 2020 1:50 PM0 commentsViews: 653
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शादी का झांसा देकर नेपाल से एक लड़की को भारत ला रहा मानव तस्कर एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद लड़की को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को भी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवालेे सौंप दिया गया।

एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवान मंगलवार देर शाम गश्त पर थे। सीमा स्थित पिलर संख्या 36 के पास एक लड़का तथा एक लड़की रात के अंधेरे में आते दिखाई दिये। संदेह होने पर एसएसबी के जवानों द्वारा उन्हें रोककर अलग-अलग पूछताछ की गई। मामला मानव तस्करी से जुड़ा ‌निकला। लड़के ने अपना परिचय सोनू लोध निवासी सड़वा वार्ड नंबर चार थाना सुसपुरा जिला रूपनदेही दिया। उसने बताया कि वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर भारत में ला रहा था। जिसके बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी।

एसएसबी जवानों ने आरोपी मानव तस्कर एवं नेपाली नाबालिग लड़की को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसएसबी एव स्थानीय मानव सेवा संस्थान ने नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़ने वाली टीम में एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी प्रभारी ककरहवा अमृत लाल, सहायक उप निरीक्षक नोविन गोगोई, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, आरक्षी आनंदी लाल शामिल रहे।

Leave a Reply