शर्मनाकः बारबाला के साथ ठुमके लगाते सिपाही और सपा अध्यक्ष का विडियो वायरल

May 5, 2016 1:41 PM0 commentsViews: 918
Share news

नजीर मलिक

bar9

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष जगराम यादव और जिले के दो सिपाहियों का बार बालाओं के साथ मस्ती भरे डांस का विडियो वायरल हो गया है। इस विडियो की बहुत चर्चा है। विपक्ष इसे लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गया है।

जिले में सोशल मीडिया पर एक ऐसा विडियों वायल हुआ है जिसमें डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष जगराम यादव एक बारबाला के साथ फुल मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। बैकग्रांडंड में डांसर के साथ उनके डांस का लोग जम कर मजा ले रहे हैं।

यही नहीं इसी विडियो में दो सिपाही भी नेता जी के साथ डांस कर रहे हैं। बिना वर्दी के दोनों सिपाहियों में से एक स्वाट टीम का तो दूसरा भवानीगंज थाने का सिपाही बताया जा रहा है। एक सिपाहीे की कमर से पिस्टल भी लटका रही है।

विडियो कब का औरं कहां का है, इसका पता नहीं चल रहा है? लेकिन तीनो लोगों का मस्ती भरा डांस हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी अजय कुमार साहनी ने सिपाहियों के बिना वर्दी डांस करने पर चर्चा बचने की कोशिश की है।

इस विडियो के बाद विपक्ष सरकार के नेताओं पर हमलावर हो गया है। एमिम नेता अली अहमद का कहना है कि जब सैफई में यह सब हो सकता है, तो सिद्धार्थनगर भी होगा ही। उन्होंने कहा कि यह अखिलेश सरकार का नया समाजवाद है।

दसरी तरफ सपा के जिला महामंत्री सगीर मलिक उर्फ बब्बर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। सपा नेता जराम यादव के मुताबिक यह होली के अवसर पर हुए कार्य्रकम का है। इसमें गलत कुछ नहीं हुआ है।

ध्यान दें पाठक

तकनीेकी दिक्कत के वजह से कपिलवस्तु पोस्ट विडियो लोड नहीं कर पा रहा है। इसलिए फिलहाल सांकेतिक चित्र दिया जा रहा है। जैसे ही तकनीकी दिक्कत खतम होगी, पूरा विडियो अपलोड कर दिया जायेगा।

Leave a Reply