जिले के हर ब्लॉक में 1000 नए कार्यकर्ता जोड़ेगी युवा कांग्रेस: डॉ. अरविन्द शुक्ला

January 24, 2021 11:09 PM0 commentsViews: 196
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी ने युवा कार्यकर्ता बनाने की योजना बनाई है। जिसके लिए युवा कांग्रेस ने जनपद सिद्धार्थनगर के 14 ब्लॉकों में 14000 नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को अमलीजामा पहनाने के लिए शोहरतगढ़ ब्लॉक को प्रथम स्थान चुना है। यहां से इस अभियान में ग्रामसभा स्तर तक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ा जाना शुरू कर दिया गया है।

उक्त बातें युवा कांग्रेस के नेता डॉ. अरविंद शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि हम लोग जिले में पहले से ही कांग्रेस के मुख्य संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और लगातार न्याय पंचायत स्तर पर किसान बिल के विरुध्द किसान जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अब बारी है कांग्रेस में युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का।

डॉ. अरबिंद शुक्ला ने कहा कि हम लोग जिले के प्रत्येक ब्लाक कुल चौदह ब्लाक से एक एक हजार युवा साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर कुल चौदह हजार नए युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता बनाएंगे और आने वाले चुनाव में देश, प्रदेश व किसान विरोधी सरकार को जनता के माध्यम से हराएंगे।

Leave a Reply