विधायक श्यामधनी राही के क्षेत्र में बनेंगी 6 पक्की सड़कें, लागत आएगी 11 करोड़

August 26, 2026 8:44 AM0 commentsViews: 136
Share news

अजीत सिंह 

फोटो- सदर विधायक श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा (सदर) के विधायक श्यामधनी राही के अथक प्रयास से क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के विकास को गति देने के लिए PWD विभाग ने मुख्यमंत्री ग्रामीण योजनांतर्गत छह मार्गों के नव निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों पर 11.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में विकास की उम्मीद खुशी की लहर है।

विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में सिकरी बखरिया से लोधडीह संपर्क मार्ग, उस्का-सोहांस मार्ग के किमी तीन से भलुहा संपर्क मार्ग, मोहाना-लोटन मार्ग के किमी दो से रोहूडिला होते हुए रघुनाथपुर तक संपर्क मार्ग, बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के किमी पांच से रामभारी होते हुए नोनहवा संपर्क मार्ग, मोहनिया पूरब व पश्चिम संपर्क मार्ग तथा गोरखपुरिया डीह से अलीगढ़वा होते हुए सेमरनार संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य सड़कों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। गांवों के लोगों को तहसील, जिला मुख्यालय, बाजार, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी। इसका सीधा लाभ किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा। बरसात के दौरान खराब रास्तों के कारण होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की पहली जरूरत हैं।

 

 

Leave a Reply