भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेगी नारी शक्ति को गति- कुमारी मोनी

November 2, 2020 3:16 pm0 commentsViews: 119
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडेय ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन को बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में देश की नरियों को आत्मविश्वास मिलेगा तथा वे नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम को गति देने में सफल होंगी।

जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मोनी ने कहा कि देश की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी जो कि आगामी दिनों में अपना स्वयं का नेतृत्व कर सके और उन्हें ताकतवर बना अपना मार्ग सुगम बना सके।

मोनी पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी योजनाएं हैं, उसे हम सब महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सर्व समाज की बहनों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है हम सब बहने नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी

Leave a Reply