भाजपा की मजबूती के लिए चार फरवरी को बनेगी रणनीति

February 2, 2016 11:55 AM0 commentsViews: 117
Share news

नजीर मलिक

भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंअर

भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंअर

सिद्धार्थनगर। भाजपा के नये अध्यक्ष ने संग्ठन को मजबूत बनाने के लिए चार फरवरी को विशेष बैठक का आयोजन किया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुदृदों पर चर्चा होगी। इस बैठक की भाजपाइयों में उत्सुकता से प्रतीक्षा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चार फरवरी को यहां मौर्या लाज में जिले के तकरीबन ढाई सौ समर्पित लोग बुलाये गये है। यह बैठक संगठन के आम बैठकों से इतर होगी। इसमें चुनिंदा और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। वह संगठन के नेता, पदाधिकारी से लेकर आम कार्यकर्ता होंगे।

बताया जाता है कि इस बैठक के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। मसलन इन्ही में से उन नामों को नजर में रखा जायेगा, जिनमें से भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। इसके अलावा चुनावों के मदृदेनजर संघर्ष कैसे होगा और उसे किस तरह चलाया जायगा, इस पर भी चर्चा होगी।

इस तरह के मुदृदों को लेकर बुलाई गई बैठक की पुष्टि नये जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंअर ने की है। उन्होंने बताया कि अब जोड़ तोड़ करने वालों और सिफॅारिशी लोगों के बजाये तपे तपाये लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी। इस लिहाज से यह बैठक बहुत खास होगी।

Leave a Reply