हाथों में धर्म ध्वज, जुबां पर एक ही नारा जय श्रीराम , निकली शोभा यात्रा , राममय हो गया इटवा

January 27, 2021 7:42 PM0 commentsViews: 224
Share news

योगी-मोदी के साथ जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा कस्बा

आरिफ मकसूद

शोभा यात्रा में शामिल प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी

इटवा , सिद्धार्थनगर:  हाथों में धर्म ध्वज, आंखों में राम मंदिर का अरमान, जुबां पर एक ही नारा…राम मंदिर के वास्ते, खोल दो सब रास्ते के जयकारे लगाते हुए हजारों लोगों की शोभायात्रा बुधवार को जब इटवा शहर के प्रमुख मार्गों, मुख्य बाजारों से गुजरी तो पूरा शहर राममय हो गया।लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया।  कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा से जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात था।

बता दें कि श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी  के अगुवाई में इटवा शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न हिंदू संगठन के लोग डाक बंगले पर एकत्रित हुए। दोपहर 11 बजे भगवान जय श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।

शोभा यात्रा में शामिल मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से करोड़ों भारतीयों का आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर निर्माण में घर-घर से सहयोग पहुंचे, इसके लिए सभी लोग मनोयोग से जुटे हुए हैं। यह अवसर हमें पांच सौ वर्षों के बाद आया है। उन्होंने ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का गौरव है। मंदिर का निर्माण में सहयोग कर इस गौरवशाली क्षण में सहभागी बने।

जिला अभियान प्रमुख सभाजीत ने कहा कि  शोभा यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचकर लोगों की आस्था का केंद्र राम मंदिर निर्माण में सबका सहयोग प्राप्त करने का काम करेंगे ।

यह लोग शोभायात्रा में शामिल हुए

शोभायात्रा में  राम चंदर चौधरी , शिव मूर्ति त्रिपाठी , खुनियांव ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्य , अरूण द्विवेदी, मनीष यादव , रणजीत, ओम प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, कृष्णा मिश्रा, अनिल जायसवाल, घनश्याम मिश्रा, विकास जायसवाल, अजय गुप्ता, श्रवण गिरी, दीप नारायण त्रिपाठी, अशोक पाठक, श्याम पाठक, अमरनाथ चौबे, , गौरव मिश्रा, आनंद छपड़िया, शंभूनाथ सोनी, कृष्ण मुरारी दुबे, गजेन्द्र शुक्ल, मारूती नंदन मौर्य, अनूप, घनश्याम गुप्ता, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply